समाचार सच, हल्द्वानी। होली पर्व पर बाथरूम में नहा रही महिला का दो युवक वीडियो बनाने लगे। महिला के शोर मचाने पर परिवारजन व आस-पास के लोग मौके पर आ गये और एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गये आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


हिमालया फार्म रामपुर रोड निवासी एक महिला बीते दिवस अपने घर की छत में बने बाथरूम में नहा रही थी कि तभी समीप ही बने रहे मकान में काम करने वाले दो मजदूर वहां पहुंच गये और महिला का वीडियो बनाने लगे। जब महिला की नजर उन पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर महिला का पति वहां पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक आरोपी को आस-पास के लोगों ने दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गये आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिसने अपना नाम सुनील पुत्र पुत्तू लाल निवासी टापर गांव जलालाबाद बताया है। जबकि फरार आरोपी का नाम गप्पू पुत्र आशाराम निवासी टापर गांव जालालाबाद बताया जा रहा है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440