समाचार सच, देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी यमुना प्रसाद व्यास को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना डॉ अनिल चंदोला ने कहा कि सभी कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारी यमुना प्रसाद व्यास के कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छा शक्ति, शालीनता आदि से प्रेणना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी के जीवन मे ये क्षण आता है।
अपने विचार व्यक्त करते हुई श्री व्यास ने कहा कि उन्होंने सूचना विभाग में अपनी 40 वर्ष की सेवा पूरी की है। इस दौरान उनको विभाग से पूरा सहयोग मिला, जिसके लिये उन्होंने हृदय से अपने सभी साथियों एवं अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संयुक्त निदेशक, सूचना आशिष त्रिपाठी ने कहा कि श्री व्यास की कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उप निदेशक के.एस. चैहान ने कहा कि राज्य गठन के समय से ही श्री व्यास की कार्यशुलता और कार्यों के प्रति जिम्मेदारी देखी है। उन्होंने सदैव अपने कार्य और विभाग के प्रति समर्पण की भावना को अपने हृदय में समाहित करके रखा। इस अवसर पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्य्क्ष भुवनचंद्र जोशी, सहायक लेखाकार के. एस. पंवार, फोटोग्राफर शेखर चन्द्र जोशी, प्रशांत रावत आदि ने विचार व्यक्त किए और अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दीर्घ आयु की मंगलकामना के साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर सदैव उनके साथ एक परिवार की भांति खड़े रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















