यमुना के भाई शनिदेव के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 4 माह बाद खुलेगें कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। मां यमुना के भाई सोमेश्वर देवता (शनिदेव) मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। सोमेश्वर देवता का मंदिर यमुना के मायके खरसाली में स्थित है। चार माह बाद बैसाखी पर्व पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

शनिवार को मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव में स्थित बारह गांव गीठ पट्टी के आराध्यदेव सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से पूर्व सोमेश्वर देवता की पालकी ने श्रद्घालुओं को सुख समृद्घि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। शीतकाल के दौरान सोमेश्वर देवता की पूजा-अर्चना मंदिर के बाहर से ही होगी। इस दौरान देवता के दर्शन नहीं होंगे। चार माह बाद बैसाखी पर्व पर मंदिर के कपाट फिर श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   पुदीना का पानी ठंडक ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने, थकान कम करने और त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है

इस दौरान देवता पश्ववा और पुजारी दिनेश प्रसाद, संतोष उनियाल पर देवता अवतरित हुए और मौजूद श्रद्धालुओं को खुशहाली हेतु आशीर्वाद दिया. पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि अब शनिदेव सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट माह अप्रैल की बैशाखी के पर्व पर खुलेंगे.

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, सोहन सिंह राणा, लोकेश चौहान, रोहित पंवार, प्रधान सुचिता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद रावत, आशुतोष उनियाल, कुलदीप उनियाल, प्यारे प्यारे लाल उनियाल, भागेश्वर उनियाल, मनमोहन उनियाल, अनोज उनियाल आदि मौजूद रहे.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440