कल नैनीताल में स्कूल-कॉलेज बंद! भारी बारिश, भूस्खलन का अलर्ट, सतर्क और सावधान रहने की सख्त हिदायत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग ने नैनीताल में 12 अगस्त को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कों पर मलबा और रास्ते बंद होने की आशंका है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट और अशासकीय विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र पूरे दिन बंद रहेंगे।

डीएम नैनीताल ने अभिभावकों से अपील की है कि कल बच्चे घर से बाहर बिल्कुल न निकलें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

बारिश की तीव्रता और खतरे को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440