आप ने किया आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा समाज हित में किए गये कार्याें को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को उन्हें स्मृमिचिन्ह व सम्मान पत्र से सम्मानित किया।
यहां एक बैंकट हाल में आप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने एक माँ की तरह सेवा की जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रदेश प्रवक्ता व कार्यक्रम संयोजक समित टिक्कू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवम् नारी सम्मान के लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, सामाजिक न्याय एवम् आर्थिक मोर्चे पर आप महिलाओं के साथ मज़बूती से खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने कहा कि कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्श के रूप में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने में आम आदमी पार्टी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है तथा आगे भी अन्य क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों द्वारा कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकान्त खंडेलवाल, रक्षित वर्मा, दीप पाण्डे, रमेश कांडपाल, पुष्कर बिष्ट, देवेश, नरेंद्र, त्रिलोचन जोशी, मनोज नेगी, हीरा कोरंगा, मंजु देवी, लक्ष्मी, मंदीप, खीम सिंह, दीपक, उमेश, प्रभारी बाल विकास अधिकारी तुलसी बोरा एवं सुपरवाईजर गायत्री आर्या, कुसुम टोलिया, जानकी उपाध्याय, पूजा जोशी, शमा परवीन सहित आदि महिलायें मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440