युवक पर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे हैं एक व्यक्ति को एक युवक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने गाली बकने वाले के खिलाफ काठगोदाम थाना पुलिस से गुहार लगाते हुए तहरीर सौंपी है।

देवल मल्ला गोलपार निवासी आन सिंह रावत पुत्र भोपाल सिंह रावत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है की वह बीते सोमवार की शाम सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाला अरुण नेगी पुत्र दिलीप नेगी एक छोटे सांडको कुल्हाड़ी से मारता हुआ भगा रहा था। उसकी इस हरकत को देखते हुए मैंने उससे कहा कि सांड को कुल्हाड़ी लग जाएगी और वह गंभीर रूप से घायल हो जाएगा इतना सुनते ही अरुण ने मुझे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया जब मैं इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440