सट्टे की खाईबाड़ी करता युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस की सख्ती के चलते आये दिन सट्टा कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आते नजर आ रहे हैं ऐसे ही एक मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौजाजाली में एक सटोरिया सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 5520 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ ऋषि पुत्र स्व. गंगावासी निवासी गौजाजाली उत्तर बताया। पुलिस ने उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440