हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बदमाशों ने लूटपाट के बाद दिल्ली के जंगल में छोड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर निवासी एक युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। युवक को कार में ले जाने के बाद अपहरणकर्ता स्कूटी के अलावा युवक की जेब के अलावा बैंक खाते से भी रकम लूट ले गए हैं। इसके बाद पीड़ित को जंगल में छोड़ दिया गया और उसने स्वयं के दिल्ली में होने की सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से शेरगढ़ बरेली का रहने वाला फरमान पुत्र बाबू खां हिमालया फार्म में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। वह वर्कशॉप लाइन में वाहनों में स्टीकर और फिल्म लगाने का काम करता है। जब वह दोपहर में घर जा रहा था तभी कार में आए तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी आंखों में पट्टी बांध दी। इसके बाद वह बेसुध हो गया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को जंगल के बीच पाया। फरमान ने 112 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

काफी देर तक जंगल में भटकने के बाद उसने खुद को लक्ष्मी नगर दिल्ली में होने की जानकारी दी। पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को भी दे दी गई। जिसके बाद युवक को हल्द्वानी लाया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ही एंगल से छानबीन कर रही है। जिस जगह से युवक का अपहरण किया गया है उसे इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। युवक का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी स्कूटी भी गायब कर दी। उसके जेब में रखी लगभग डेढ़ लाख की नगदी और खाते में रखे 2.30 लाख भी गायब कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440