समाचार सच, हल्द्वानी। घर से घूम रहे युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट का उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उक्त मामले की पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मल्ला चौफुला सूर्याेदय कालोनी दमुवाढूंगा निवासी कमल सिंह देव पुत्र दिवान सिंह देव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 26 जून की शाम को अपने घर के पीछे घूम रहा था तभी मोहल्ले में ही रहने वाले गोपाल सिंह मटियाली पुत्र तेज सिंह मटियाली ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



