नैनीताल हनीमून मनाने आये युवक ने पत्नी को छोड़ हुआ गायब, पुलिस ने नवविवाहिता को भिजवाया घर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से नैनीताल हनीमून मनाने आये युवक ने पत्नी को छोड़ कर स्वयं गायब हो गया। पत्नी ने काफी खोजढूंढ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पत्नी ने पुलिस से मदद मांगने पर उसे घर भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दस दिन पूर्व ही उनका विवाह हुआ था।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक दंपति हनीमून का आनंद उठाने के लिये नैनीताल का चयन किया था। वहां पहुंचकर, उन्होंने शहर के कई सुंदर स्थलों का भ्रमण किया और अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने का प्रयास किया। इस बीच हनीमून के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके परिणामस्वरूप युवक ने अपनी पत्नी को अकेले ही छोड़ कर स्वयं वहां से गायब हो गया।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महिला बेहद चिंतित हो गई और उसके पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो उसने तुरंत 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आगमन के बाद, उन्होंने महिला की मदद की और उसे वापस अपने घर भेजने का इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

तल्लीताल पुलिस के एसओ, रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि महिला ने केवल दस दिन पहले विवाह किया था और इसके बाद ही यह घटना घटी। पुलिस अब युवक के पति को खोजने का कार्य कर रही है और मामले की जांच भी जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440