समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक को नशे की हालत में दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने बाइक सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
मुखानी पुलिस कुसुमखेड़ा तिराहे के पास वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी। खासकर नशे की हालत में वसाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक्तिफार्म निवासी ललित वर्मा पुत्र खेमकरन को नशे की हालत में बाइक चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसकी बाइक सीज कर गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं चौकिंग के दौरान 15 अन्य वाहनों का भी चालान काटा गया
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



