समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थ व नशाखोरी व सटोरियांे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिल रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विगत रात्रि एक सटोरिया को गिरफ्तार किया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने समीर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी लाइन नंबर 17 मदरसा इशातुल इस्लाम के पास वार्ड नंबर 25 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को सट्टा पर्ची के माध्यम से जुआ/सट्टा मे लगाते हुऐ नई बस्ती ताज मस्जिद के पीछे गली मे थाना वनभूलपुरा से मय सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता व नगदी 1050/- रु0 के साथ पकडा गया। जिसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कानि0 अमनदीप सिंह, मुन्ना सिंह मौजूद थे।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440