50 पव्वे 08 पीएम अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी करते हुए युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एक शराब तस्कर को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष काठगोदाम, प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि सायंकालीन/रात्रि गश्त के दौरान एक शराब तस्कर पूरन राम आर्या, पुत्र धनीराम निवासी बैङीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूगां थाना काठगोदाम को अवैध शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 50 पव्वे 08 पीएम अंग्रेजी शराब स्पेशल बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम पर आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा की बहनों के लिए रक्षाबंधन की मुफ्त बस यात्रा बनी सपना, क्षेत्र में रोडवेज सेवा ही नहीं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440