देशी शराब की तस्करी कर रहे युवक को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 54 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

राजपुरा चौकी पुलिस बीते सोमवार की देर रात को क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी। तभी पुलिस टीम को एक युवक शराब की तस्करी करते हुए दिखा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोचा लिया। पुलिस ने उसके पास से 54 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किये है। पूछताछ में पकड़े गये युवक सौरभ गुप्ता पुत्र सुखपाल गुप्ता पता गली नं 1, राजपुरा हल्द्वानी का रहने वाला है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440