315 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने बीती रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक के पास से 315 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

काठगोदाम थाना पुलिस खेड़ा गौलापार क्षेत्र में गश्त पर थे। जब पुलिस कर्मी गौलापार हैलीपेड के पास पहुंचे तो एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखा। उसे पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पाससे 315 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विक्की जोशी पुत्र खीमानंद जोशी निवासी बागजाला गौलापार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440