53 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Youth arrested with 53 pavve country liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने 53 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के निर्देशानुसार पुलिस टीम जब क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने व मादक पदार्थ, नशाखोरी के खिलाफ गश्त पर थी इसी दौरान गौला गेट वन विभाग की चुंगी के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 53 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर निकुल पुत्र इन्द्रपाल निवासी जवाहरनगर वार्ड नं. 15 बनभूलपुरा बताया। उसने बताया कि वह उक्त शराब को वह ठेकों से खरीद कर ला रहा है और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440