देशी अवैध शराब के पव्वों के साथ पकड़ा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में देशी शराब के पव्वों के साथ एक युवक पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रकसिया नाले के पास खड़े एक व्यक्ति देसी शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उसके पास रखे कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब के 71 पव्वे बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पुष्करलाल पुत्र सुजानराम निवासी गोकुलनगर जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में 21 साल के इफ्तिखार की मौत से मचा हड़कंप, दोस्तों के साथ गया था… फिर अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीन गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440