समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान राजपुरा श्मशान घाट के समीप सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर छापा मारा गया तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। तलाशी में उसके पास से 1190 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम कृष्णा गुप्ता पुत्र पूरन लाल गुप्ता निवासी गोला गेट, टनकपुर रोड बताया है। पुलिस ने उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


