समाचार सच, देहरादून। क्लेमन्टाउन क्षेत्र मे एक युवक ने पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना हैं मृतक काफी समय से नशे का आदी था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लेमन्टाउन थानाक्षेत्र निवासी धर्म सिंह भण्डारी द्वारा थाना क्लेमन्टाउन को सूचना दी कि उनके पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। इस सूचना पर थाना क्लेमन्टाउन से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक के पिता धर्मेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र राजेन्द्र सिंह भण्डारी काफी समय से नशे का आदी था। जिसके द्वारा आज पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली गयी है। मृतक की पहचान राजेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र धर्म सिंह भण्डारी निवासी लेन नम्बर 11 सोसाइटी एरिया मकान नं0 149 क्लेमन्टाउन उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












