फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सरस्वती विहार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि बडोवाला क्षेत्र के सरस्वती विहार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान नरेंद्र रावत पुत्र सोभन सिंह रावत निवासी ग्राम उजैद, पट्टी मानयारसे जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। मृतक युवक के संबंध जानकारी करने पर मृतक के पिता सोभन सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि मृतक की पौड़ी में अपनी टैक्सी है तथा वह ड्राइवरी का कार्य करता था। कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसके परिजनों द्वारा उसे देहरादून कनिष्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 तारीख को वह डिस्चार्ज हुआ था। डिसचार्ज होने के बाद मृतक को उसके पिता अपने रिश्तेदार के घर बड़ोवाला ले आए थे जहाँ कल रात्रि मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440