बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में मंगलवार को बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी कर राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
इस मौके पर कांग्रेसी नेता हेमन्त साहू ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, जनता की मूलभूत जरूरत बिजली पानी देने में सरकार सफल नही हो पा रही है। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है, और उसी ऊर्जा प्रदेश में इस तरह से अघोषित कटौती करने को बेहद निराशाजनक बताते हुये कहाँ लघुउधोग बंदी के कगार पर है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट व सचिन राठौर ने कहा कि बिजली कटौती को राज्य सरकार विफलता उजागर होती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

पुतला फूंकने वालों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सचिन राठौर, संदीप भैसोड़ा, उमेश बिनवाल, पंकज अधिकारी, पंकज आर्य, कुनाल गोस्वामी, राहुल सोराड़ी, अरुण गौड़, सहिल राज, रोहित कुमार, सोनू आर्य, सुनील कुमार, अमित गुप्ता, उमेश बिनवाल, अभिषेक आर्य आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: घास लेने गई महिला को उठा ले गया गुलदार, 2 किमी दूर जंगल में मिला शव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440