रामनगर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, CMS को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं का प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएस तपन शर्मा से मुलाकात कर मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

वार्ता के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, पेयजल एवं वाटर कूलर, मरीजों की जांच, दवाइयों की उपलब्धता और पार्किंग व्यवस्था समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा अस्पताल आने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था शुरू करने की मांग भी रखी गई।

सीएमएस तपन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की कमी दूर करने के साथ ही पार्किंग, पेयजल, ऑनलाइन पेमेंट सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

वार्ता में यह भी सहमति बनी कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा और अस्पताल प्रशासन मिलकर अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे, ताकि रामनगर के साथ-साथ कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि अस्पताल क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा संस्था है और इसकी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए युवाओं को साथ लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर युवाओं को एकजुट कर सकारात्मक दिशा में काम किया जा रहा है।

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, नीरज मेहरा, महेंद्र आर्य, नीरज रावत, संजय रौतेला, अनुज अधिकारी, करन आर्य, विशाल आर्य, काकू, पारस, हिमांशु आर्य, जितेंद्र, नवीन गोस्वामी, अभय मेहरा, गौरव बिष्ट, संजय गिरी, रवि कुमार, कोमल, मनप्रीत सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440