सड़क हादसे में घायल युवक ने एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

Youth injured in road accident died during treatment at STH

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों सड़क हादसे में घायल युवक ने डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 11, आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी राहुल पाल बीती 7 अप्रैल की रात अपने दोस्त अभय बिष्ट के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि तभी मुखानी में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। जबकि अभय की हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक की मां देवकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440