सड़क दुघर्टना में घायल युवक ने उपचार के दौरान एसटीएच में तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक सड़क दुघर्टना में घायल युवक ने उपचार के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा कुंज भोटिया पड़ाव निवासी 20 वर्षीय संदीप सिंह मेहरा बीती शाम बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओ जा रहा था। इस बीच रामपुर रोड में प्राइमरी स्कूल के पास ओवरटैक करने के दौरान वह बस की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440