युवाओं को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान पर ध्यान देने की आवश्यकता: दीपक रावत

खबर शेयर करें

-एमपीपीजी, हल्द्वानी में आयोजित हुई जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद
-जी 20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर युवाओं ने की चर्चा

समाचार सच, हल्द्वानी। नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा एमपीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 400 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मण्डलायुक्त दीपक रावत ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा युवाओं को हमें कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के प्रति जागरूकता लाकर उन्हें स्वरोजगार की ओर बढाना है। उन्होंने कहा आज का युवा इंटरनेट से काफी जुड़ा है हमें इंटरनेट से काफी जानकारियां हासिल होती है हमें टैक्नालॉजी का गुलाम नही होना है बल्कि टैक्नालॉजी हमारी गुलाम हो इस दिशा में हमें कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से कहा पढ़ाई के साथ ही हमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तभी हम प्रत्येक फील्ड में कारगर साबित हो सकते है।

इस अवसर पर आयुक्त ने वर्ष 2019 व 2023 की आरडी परेड में शामिल ऋतिक टम्टा एवं गौरव बिष्ट को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जी 20 के महत्व पर आधारित प्रथम सत्र कुमाऊँ विश्विद्यालय के डीन प्रोफेसर अतुल जोशी द्वारा लिया गया। कहा भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक गर्व का विषय है। कहा कि जी-20 समिट हर साल की जाती है, जिसमें सभी 20 देश सामाजिक-आर्थिक विषयों पर चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

द्वितीय सत्र में डा. दीपा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 को भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है व विस्तार से मोटे अनाज पर जानकारी दी गई । कहा कि इस अनाज में हर तरह का पोषण तत्त्व मौजूद है। मोटे अनाज में बाजरा, रागी, कोदरा आदि आता है। मिशन लाइफ से सम्बंधित अंतिम स्तर मोटवेशनल स्पीकर देवेंद्र सिंह द्वारा लिया गया। जिसमें पर्यावरण के लिए जीवन शैली पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

इस अवसर पर उपस्थित विधायक सुमित हृदयेश ने ब्लॉक कमांडर हेतु 10 स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर, राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट, प्रार्चाय महाविद्यालय प्रो0 एनएस बनकोटी, जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया, कुमकुम दानी के साथ ही सैकडों की संख्या में युवा छात्र-छात्रायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय द्वारा किया गया।

Youth need to focus on practical knowledge along with education: Deepak Rawat

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440