समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में अज्ञात कराणों के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डालनवाला इंस्पेक्टर मणिशंकर श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान संजय बिष्ट के रूप में हुई है। वह तिब्बती मार्केट की दुकान पर ही काम करता था। युवक ने खुद को गोली क्यों मारी और उसके पास बंदूक कहां से आई इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


