1 नवम्बर को मनाई जाएगी शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती की जयंती

खबर शेयर करें

The birth anniversary of martyred freedom fighter Trilok Singh Pangti will be celebrated on 1st November.

समाचार सच, मुनस्यारी। पिथौरागढ़ जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती की जयंती 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। जयंती के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें

कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्ताेलिया ने बताया कि जनपद ने आजादी के आंदोलन में सैकड़ो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जन्म दिया है। इस जनपद में आजादी के आंदोलन में शहीद हुए एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती की मातृभूमि मुनस्यारी में पहली बार उनकी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जयंती के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती पर आधारित निबंध, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज का नाम शहीद त्रिलोक सिंह पांगती के नाम पर रखा गया है। शहीद त्रिलोक सिंह पांगती के नाम पर जीआईसी के निकट स्मारक का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयंती के कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440