बुधवार को मिले उत्तराखंड में 104 नए पॉजिटिव मरीज, 3700 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

खबर शेयर करें

समाचारसच, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 104 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3700 पार पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 52 मामले देहरादून में सामने आए हैं। वहीं, नैनीताल में 24, चंपावत और पौड़ी में एक-एक, हरिद्वार में पांच, पिथौरागढ़ में सात, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 3785 संक्रमित मरीज हो गए हैं।
बता दें कि आज 81 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक प्रदेश में 2948 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 754 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.89 फीसदी है और डबलिंग रेट 32.86 दिन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440