अभिभावकों की सहभागिता से सशक्त बना ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। विद्यालय परिसर में आज आयोजित पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत “मॉडर्न डे पेरेंटिंग” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध वक्ता श्री वैभव पांडे (सीईओ, ट्विन विन) ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने बदलते समय के साथ पारिवारिक परिवेश में आ रहे बदलावों और अभिभावकों के सामने उपस्थित नई चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों को व्यवहारिक और प्रभावी सुझाव दिए तथा माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूत संवाद और आपसी समझ को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में एकेडमिक ओरिएंटेशन आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों को आगामी शैक्षणिक सत्र की पाठ्यचर्या, विद्यालय की कार्यप्रणाली और शैक्षणिक अपेक्षाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अभिभावकों को विषय शिक्षकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला, जिससे उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ।

यह भी पढ़ें -   दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार ने स्वीकृत किए 30 करोड़ रुपये, मुकेश बोरा ने जताया आभार

अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों का उनके सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440