उत्तराखण्ड की 13 महिलाओं और किशोरियों को 8 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 को आंगनबाड़ी सम्मान, 2 मिनट में पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार 8 अगस्त को आईआरडीटी सभागार में होगा।

प्रदेश में तीलू रौतेली पुरस्कार एक महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस वर्ष भी हर जिले से एक महिला या किशोरी को इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा और नीलिमा राय जैसी कई अग्रणी उम्मीदवारों को भी सम्मिलित किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वही बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज, सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा के युवा के ‘उड़ते सपने’ से प्रभावित हुए CM धामी, फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल देखा, वीडियो कॉल पर दी बधाई

नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट, नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल, राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू, राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी को पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस समारोह के दौरान विभाग की ओर से एक अन्य व्यक्ति का नाम भी घोषित किया जाएगा। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों का नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
यह पुरस्कार समाज में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, और समाचार सच की परिवार की की ओर से सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं और किशोरियों को बधाई और शुभकामनाएं। 13 women and adolescent girls of Uttarakhand will get Teelu Rauteli Award on 8, Anganwadi Samman on 35, read full news in 2 minutes

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 9-10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में बढ़ेगा भूस्खलन का खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440