8 महीने बाद मिला बनभूलपुरा का 13 वर्षीय बालक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बरेली से सकुशल किया बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। करीब 8 महीने से लापता 13 वर्षीय बालक को बरेली जिले से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक विगत वर्ष 10 जुलाई 2025 को बनभूलपुरा क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद उसकी तलाश के प्रयास लगातार जारी थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

तकनीकी और धरातलीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार की गई खोजबीन के बाद 18 मई को बालक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कस्बा भद्रक से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

करीब 8 महीने बाद बेटे के सही-सलामत मिलने पर परिजन भावुक हो उठे और राहत की सांस ली। गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए अभियान लगातार जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440