उत्तराखंड में आज मिले 20 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 173

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज शनिवार की सुबह कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 173 केस हो गए हैं। शनिवार की हेल्थ बुलेटिन की 11.30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार मिले संक्रमित 173 मामलों में सात केस चंपावत जिले के टनकपुर और बनबसा में सामने आए हैं और अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में दो, हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में दो, उत्तरकाशी में तीन मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनकी आयु 22 से लेकर 54 साल तक है।

यह भी पढ़ें -   CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मामलों के आने के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है। शुक्रवार को राज्य में सात संक्रमित सामने आए थे। जिनमें तीन देहरादून और दो-दो हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में मिले थे। रुड़की के आदर्श नगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। ये मुंबई से हरिद्वार में आए थे। इनका सैम्पल नारसन बॉर्डर से लिया गया था। हरिद्वार जनपद में अब एक्टिव केस छह हो गए हैं। ये सभी रुड़की क्षेत्र से आए हैं। सभी प्रवासी हैं। इससे पहले सात मामले आए थे जो कि सभी ठीक हो चुके थे। लेकिन नए मामले आने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें -   नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440