चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने चयनित कार्मिकों को भेजा शुभकामना पत्र

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने कहा- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और नकल विरोधी कानून से युवाओं को मिला न्याय, फोन पर भी की बातचीत

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने उन्हें दूसरी बार राज्य की सेवा का अवसर दिया, जिसके बाद सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती अभियान तेज किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में राज्य सरकार लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दे चुकी है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आज युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राजकीय सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने योग्य युवाओं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के साथ जनसेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट तथा उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440