5 साल पूरे… अब रिकॉर्ड की बारी! 9 जुलाई को इतिहास रचेंगे सीएम धामी

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार पांच साल पूरे, 9 जुलाई को एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी।

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने राज्य में बतौर मुख्यमंत्री पांच साल पूरे किए हैं। अब 9 जुलाई को धामी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी और तब से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। उनका कार्यकाल पिछली और वर्तमान विधानसभा अवधि को मिलाकर पांच साल का हो गया है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ

इन पांच वर्षों में धामी सरकार ने कई अहम फैसले लिए, जिनकी चर्चा राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून में संशोधन, भू-कानून, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम सहित कई बड़े निर्णय शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि इस दौरान 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जबकि 200 से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी भैंस! पहले स्विफ्ट से टक्कर, फिर स्कॉर्पियो से भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धामी के नेतृत्व में 47 सीटों के साथ सरकार बनाई। हालांकि धामी अपनी खटीमा सीट हार गए थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा कायम रखते हुए दोबारा मुख्यमंत्री बनाया। बाद में उन्होंने चंपावत उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की।

भाजपा इस उपलब्धि को विशेष अवसर के रूप में मना रही है। वहीं 9 जुलाई को सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनने के साथ धामी उत्तराखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440