प्राचीन राम मंदिर में खाटू श्याम जी का 5वां जन्मोत्सव मनाया, बाबा के भजनों पर झूम उठे भक्त श्रद्धालुजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के प्राचीन राम मंदिर में कार्तिक शुक्ल एकादशी पर खाटू श्याम जी का 5वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में कलाकारों द्वारा गाये बाबा के भजनों पर उपस्थित भक्त श्रद्धालुजन झूम उठे। इस दौरान प्रातकाल श्याम भक्तों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर बरेली रोड से बाबा का निशान लेकर शोभा यात्रा भी निकाली। तद्पश्चात पंडित विवेक शर्मा द्वारा हवन यज्ञ कराया गया।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर शाम को मंदिर परिसर में भव्य श्याम दरबार लगाया गया। जिसमें पंडित विवेक शर्मा संग रुद्रपुर से गगन ग्रोवर, खुशी जोशी ने बाबा का गुणगान किया। रात्रि महाआरती के साथ भक्तों ने भंडारे व छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया।

मन्दिर व्यवस्थापक विवेक शर्मा ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व यहां बाबा की स्थापना हुई तब से हर वर्ष बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसके लिए श्री श्याम सेवक संघ बनाया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील गुप्ता, सुनील कुमार, रोहित खैरवार, दीपक, विकास चोपड़ा, सन्नी कपूर, सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या श्याम भक्त मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440