समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति शराब तस्करी कर रहा है। इस पर टीम ने ठंडी सड़क क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से शराब की तस्करी करता मिला। चेकिंग करने पर आरोपी से 96 पव्वे शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि सिंह निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



