टक्कर लगने से गाड़ी गिरी खाई में, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दो वाहनों की आपस मे टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकी एक अन्य गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। त्यूनी थाना पुलिस ने घायल कार चालक को उपचार के लिए त्यूनी अस्पताल मे भर्ती करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली कि अटाल के पास मुख्य मार्ग पर एक्सीडेण्ट हो गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस ने मौके पर देखा की दो वाहनो की आपस मे टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स नम्बर एचपी 63 बी1245 अनियन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसको पुलिस द्वारा रैस्कयू कर गहरी खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर ही पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी त्यूनी भेज दिया। पुलिस के अनुसार एक अन्य गाड़ी के घायल चालक को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूनी भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त केवल राम पुत्र तुलसी राम निवासी ग्राम भाटगढ पोओ पवान थाना नेरवा जिला शिमला के रूप मे हुई हैं। जबकि घायल चालक ने अपना नाम बलवीर पुत्र सुपाराम निवासी ग्राम मोराड थाना शिलाई हिप्र बताया हैं। पुलिस के अनुसार दोनो तरफ से कोई लिखित तहरीर नही आयी। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440