यहां बंदीगृह में महिला कैदी ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। बंदीगृह में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां दोपहर के समय महिला कैदी ने खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग बुझाकर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीरावस्था में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बंदीगृह में बुधवार को महिला नीमा धामी पत्नी स्व. कुन्दन सिंह निवासी धामीगांव नाचनी ने स्वयं को आग लगा दी। जिसे बन्दीगृह ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला लगभग 60 प्रतिशत तक जल गयी है। जिसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्र 12वीं सीबीएसई परीक्षा में चमके, टॉपर्स में अरिना रघुवंश सबसे आगे

बताया जाता है कि यह महिला अपने पति स्व. कुन्दन सिंह की हत्या के जुर्म में थाना डीडीहाट में पंजीकृत अभियोग धारा 302/201 आईपीसी में पिछले 2 वर्ष से बन्दीगृह पिथौरागढ़ में बन्द है। जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440