दून से उपचार कराकर लौट रहे दंपती की कार पर गिरा विशालकाय पत्थर, दोनों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार के दिन में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। देहरादून से उपचार कराकर लौट रहे एक दंपती की कार पर विशालकाय पत्थर गिर गया। इस हादसे में दबने से दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादस कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग के बगोली के पास हुआ है। सूचना के बाद मैदा-मल्ला गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

जानकारी के अनुसार थराली के मैटा-मल्ला गांव निवासी 45 वर्षीय बलवीर सिंह तथा उनकी 42 वर्षीय पत्नी सावित्री देेवी उपचार के लिए देहरादून आए थे। आज रविवार को दोनों एक निजी कार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दिन में लगभग साढ़े चार बजे कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग पर बगोली के समीप अचानक पहाड़ी से विशालकाय पत्थर वाहन पर जा गिरा, इस हादसे में बलवीर व सावित्री की दबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे थाना कर्णप्रयाग सीओ अमित कुमार तथा एसएसआइ देवेंद्र पंत और पुलिस बल ने क्षेत्र के लोगों की मदद से विशालकाय पत्थर को कार से हटाया और दंपती के शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बलवीर की गांव में सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकान है, जबकि उनकी पत्नी सावित्री आंगनबाड़ी में कार्यरत थीं। उने दो बच्चे देहरादून में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इधर सूचना के बाद घर में बुजुर्ग माता-पिता व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई कर दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026: रविवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अपना भविष्य
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440