समाचार सच, देहरादून। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है। परिवार जनों ने बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए। उनके निकलने का कोई भी कारण नहीं पता है।
देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर चौकी पण्डितवाड़ी बैरियर पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि बैरियर से करीब 01 किलोमीटर पहले सफेद वरना कार फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसमें 2 व्यक्ति घायल हैं।
इस सूचना पर तुरंत बेरियर पर तैनात कर्मचारी मौके पर पंहुचे और घायल व्यक्ति सतनाम सिंह पुत्र पंजाब सिंह निवासी हेमकुंज कॉलोनी थाना वसंत बिहार उम्र 31 वर्ष को 108 के माध्यम से महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया गया। कार सवार दूसरे व्यक्ति मोहम्मद अर्श पुत्र जाहिद हुसैन निवासी हेमकुंज कॉलोनी वसंत विहार उम्र 20 वर्ष को 108 कर्मियों द्वारा मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को फायर सर्विस के वाहन द्वारा कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उनको घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मोहम्मद अर्श के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। तथा क्षतिग्रस्त वाहन वर्ना कार को क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टि चौकी पंडित वाड़ी में दाखिल किया गया इसके साथ ही रोड में पड़े क्षतिग्रस्त पेड़ को भी रोड से हटाकर सुरक्षा के मद्देनजर किनारे किया गया।
परिवारजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों ही देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब दोनों के परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए। उनके निकलने का कोई भी कारण उन्हें नही पता है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए की दोनों व्यक्ति घर से निकलकर बल्लूपुर फ्लाईओवर से पण्डितवाड़ी की तरफ निकले, यदि यह दोनों फ्लाईओवर के नीचे से निकलते तो वहाँ पर मौजूद पिकेट पॉइंट पर चेकिंग हेतु रोके लिए जाते। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


