एक व्यक्ति महिला का खोया हुआ मंगलसूत्र वापस कर बना प्रशंसा का पात्र

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। कहते हैं नेकी कभी व्यर्थ नहीं जाती। एक व्यक्ति महिला का खोया हुआ मंगलसूत्र वापस लौटाकर जहां प्रशंसा का पात्र बना। वहीं उसका खोया हुआ कीमती मोबाइल भी मिल गया। कब्रिस्तान गेट सफदर का बगीचा निवासी मोहम्मद हासिब खान को एक मंगलसूत्र पुराना आरटीओ कार्यालय काठगोदाम के पास पड़ा मिला। उसने मंगलसूत्र के बारे में काफी जानकारी जुटाई, लेकिन उसके स्वामी का पता नहीं चल पाया। इस पर हासिब ने यह मंगलसूत्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाने के बाद उस महिला का पता लगा लिया, जिसका मंगलसूत्र खोया हुआ था। पुलिस के अनुसार यह मंगलसूत्र प्रियंका पन्त निवासी देवराड़ी पन्त गणाई गंगोलीहाट पिथौरागढ़ का था। जिसने डर के कारण अपने घरवालों को नहीं बताया था। इस पर पुलिस ने मंगलसूत्र महिला के सुपुर्द कर दिया। हासिब खान की इस ईमानदारी पर महिला व पुलिस कर्मियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इधर हासिब खान का बीती 13 दिसम्बर को खोया हुआ मोबाइल फोन भी एसओजी के प्रयासों से उन्हें मिल गया है। हासिब खान ने एसओजी टीम के इस प्रयास पर आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440