अवैध पटाखा दुकान व रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/हैदराबाद (एजेंसी)। के सुल्तान बाजार इलाके में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में आग लग गई, जो पास की एक अवैध पटाखा दुकान तक फैल गई। इस घटना में कई वाहन जलकर राख हो गए, और एक महिला को मामूली चोटें आईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब 10.45 बजे आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें -   शादी में गैस सिलेंडर पर नई पाबंदी, अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, ज्यादा कनेक्शन पर होगी कार्रवाई

अग्निशमन अधिकारी ए वेंकन्ना के अनुसार, घटना की सूचना रात 9.18 बजे मिली थी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया, हालांकि रेस्टोरेंट और कुछ वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि पास की पटाखा दुकान अवैध थी, और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440