उत्तराखंड के किसानों को मिली 300 करोड़ से ज्यादा की बड़ी सौगात, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर

खबर शेयर करें

रुद्रपुर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कई बड़ी घोषणाएं, फसल सुरक्षा, मौसम, बागवानी और आधुनिक खेती पर खुला सरकारी खजाना।

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के किसानों के लिए शनिवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित श्खेत बचाओ अभियानश् के मंच से केंद्र सरकार ने राज्य की कृषि और बागवानी को नई दिशा देने वाली कई अहम घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी घोषणा मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करने की रही, जहां से उच्च गुणवत्ता वाले सेब, अखरोट और बादाम के पौधे तैयार किए जाएंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से 369.66 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 46.32 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन और 323.34 करोड़ रुपये की 32 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

किसानों के लिए एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का प्रमुख हॉर्टिकल्चर हब बनाने की दिशा में केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। उन्होंने मुक्तेश्वर में क्लीन प्लांट सेंटर के अलावा अल्मोड़ा के चौबटिया में 15 करोड़ रुपये का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -   जिला बदर अपराधी फिर पहुंचा नैनीताल, पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो समेत दबोचा, बढ़ी मुश्किलें

इसके साथ ही न्यूजीलैंड के सहयोग से राज्य में कीवी उत्पादन बढ़ाने के लिए 15 करोड़ रुपये की विशेष योजना तैयार की जाएगी। बड़ी निजी नर्सरी स्थापित करने वालों को 4 करोड़ रुपये और छोटी नर्सरी लगाने वालों को 2 करोड़ रुपये तक की सहायता देने की भी घोषणा की गई।

फसल बचाने के लिए फेंसिंग और मौसम की सटीक जानकारी
जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश को 65 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई। वहीं किसानों तक सटीक मौसम पूर्वानुमान पहुंचाने और फसल बीमा योजना को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने हेतु 104 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की बात कही गई।

खेत बचेंगे तो धरती बचेगी
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिट्टी केवल खेती का साधन नहीं बल्कि धरती माता है। यदि खेत सुरक्षित रहेंगे तो जमीन बचेगी, जमीन बचेगी तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा परीक्षण कराने और संतुलित उर्वरक उपयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें -   अगर अचानक रूकावटें, मानसिक अस्थिरता, भ्रम और परिस्थितियों में अनचाहे बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो बढ़ रहा है राहु दोष

मुख्यमंत्री ने गिनाईं राज्य सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों को 3 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त कृषि ऋण, मुफ्त सिंचाई, कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान और वर्षा आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस, कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क और आधुनिक कृषि सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बचाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर, रणजीत सिंह नामधारी, उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, सचिव डॉ. एस.एन. पांडे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषक एवं आमजन उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440