आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में शिक्षक विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में शिक्षकों के व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता श्री आर. एन. ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान श्री ठाकुर ने बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों की भूमिका को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से तनाव प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और आत्म-देखभाल शिक्षकों के व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ उनके शिक्षण कार्य को भी अधिक प्रभावशाली बनाती है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों की आवाज़ दबने नहीं देंगे : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा संदेश, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा

उन्होंने यह भी कहा कि एक प्रसन्नचित्त, आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत शिक्षक ही विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन कर सकता है। इस दौरान उन्होंने तनाव को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने, कार्य और जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने तथा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

यह भी पढ़ें -   राह भटके 8 वर्षीय मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

अपने 25 वर्षों के शैक्षिक अनुभव को साझा करते हुए श्री ठाकुर ने शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने और स्वयं के विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440