खड़ी कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की डेस्क। उत्तराखंड के रुड़की में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला स्थित इंद्रा पार्क के पास खाली प्लॉट में खड़ी निसान मैग्नेट कुछ ही मिनटों में धधकती आग का गोला बन गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

आग इतनी तेजी से भड़की कि स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के मकानों और अन्य वाहनों तक फैलने से रोक लिया गया। साथ ही कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होते हैं रोग-शोक और भय

बताया जा रहा है कि कार मंगलौर निवासी फहीम की थी, जो इसे अपने एक परिचित के घर के बाहर खड़ी कर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जली हुई कार को देखकर स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट के ढिकाला जोन में पर्यटकों की बंपर डिमांड, 21 दिसंबर तक नाइट स्टे की बुकिंग फुल

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के घरों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी। यह घटना एक बार फिर वाहन सुरक्षा और नियमित जांच की अहमियत को उजागर करती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440