एक व्यक्ति ने अपने नौकर पर लगाया बाइक चोरी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने नौकर पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में तल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी विक्रम बिष्ट पुत्र स्व. गंगा सिंह ने कहा है कि वह बीती 26 मई को राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज रूद्रपुर चला गया। इस बीच घर में ही कार्यरत नौकर राहुल पुत्र लीलू निवासी नया गांव कटान चोरगलिया देर रात मोटर साइकिल संख्या यूके04एस- 1544 की चोरी कर ले गया। इस घटना का पता अगली सुबह परिवारजनों के जागने पर चला। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440