2 किलो 400 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा तस्कर फरार होने में सफल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि नगर में चरस की खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तस्करों की धरपकड़ को एसआई दीपा जोशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए डिग्री कॉलेज के पास अपना जाल बिछा दिया। इस बीच पुलिस टीम को दो युवक खड़े दिखे। शक होने पर दोनों को पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गये तस्कर के पास से पुलिस को 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम राजेंद्र सिंह निवासी मोहन सिंह निवासी दन्या थाना मुक्तेश्वर बताया है। जबकि फरार तस्कर डुंगर सिंह बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। एसआई दीपा जोशी के अनुसार पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने मुक्तेश्वर से चरस लाकर यहां ग्राहक को उपलब्ध कराने के लिए आने की बात कबूली है। साथ ही उसने यह बताया कि उक्त चरस यहां किस सख्श को उपलब्ध करानी थी, उसका पता उसके साथी डूंगर सिंह को था। दोनों लंबे समय से चरस तस्करी करते चले आ रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई दीपा जोशी के साथ कांस्टेबल विरेंद्र चौहान, त्रिलोक सिंह, कुंदन कठायत, इसरार नबी, इसरार अहमद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440