समाचार सच, हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी फांसी के फंदे में झूल गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो सहम गए। उन्होंने देखा कि शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440