क्रांतिकारी बदलाव से बहुजन समाज में हर्ष की लहर: महक सिंह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीम फोर्स ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो सभी धर्मों के लोगों को सम्मान देने के साथ ही उनके हितों की लड़ाई लड़ता है। इसी का परिणाम है कि आज सभी धर्मों के लोग तेजी से संगठन से जुड़ रहे हैं। यह बात तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में भीम फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा किए जा रहे क्रांतिकारी बदलाव से बहुजन समाज में हर्ष की लहर है। उन्होंने संगठन की एकता के साथ ही बहुजन समाज के उत्थान पर जोर दिया। कहा कि संगठन जनहित में काम कर रहा है, जिसके चलते लोगों में संगठन के प्रति आस्था बढ़ रही है। सभी धर्मों के लोग अपना हित भीम फोर्स में सुरक्षित समझ रहे हैं। इसके चलते लोग संगठन की सदस्यता ले रहे हैं। सभा में संगठन की एकता पर जोर देने के साथ ही दलित उत्थान पर भी मंथन किया गया। इस दौरान सभी धर्मों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन की रीतियों व नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया गया। इससे पूर्व भीम फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही दर्जनों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष संगठन की सदस्यता ली। बैठक में सिराज अहमद, सुलेमान मलिक, कुलदीप राज अंबेडकर, मनीष गौतम, रितिक कांत, नफीस अहमद खान, बाबू सिद्दीकी, साजिद सिद्दीकी, आपफताब आलम अंसारी, फैजान सैफी, सोनू अंसारी, इमरान सिद्दीकी, आशू खान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440