समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली इसे हादसा तो मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बता रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

बुधवार को इंदिरा नगर में रहने वाली इरम पत्नी रईस अहमद की एसटीएच में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे मंगलवार को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरम की मौत का कारण उसका पति रईस सीढ़ियों से गिरकर होना बता रहा है। जबकि मायका पक्ष इसे दहेज हत्या से जुड़ा होना मान रहा है। मायके पक्ष के अनुसार इरम का विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व रईस के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही रईस व अन्य ससुराली दहेज की मांग को लेकर इरम का उत्पीड़न करने लगे थे। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती रही। इस मामले में मृतका की ही ओर से करीब छह माह पूर्व अपने पति के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तहरीर भी सौंपी गई थी। लेकिन यह मामला पुलिस की जांच में ही चल रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि उनके दामाद ने ही उनकी पुत्री को जहर देकर मौत के घाट उतारा है। इधर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



